हमीरपुर। रोहाईन नाला के पास रविवार शाम कार की बाइक से बिना हेलमेट लगाए तीन बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। दो की हालत गंभीर है। गौरादेवी मोहल्ला निवासी सुभाष उर्फ गोलू (20) पुत्र स्व. जयनारायण, हरीओम (20) पुत्र श्रीतेज चंद्र व बंधा निवासी गुड्डू उर्फ विकास (25) पुत्र राजबहादुर साहू बाइक से बिना हेलमेट लगाए रविवार शाम कुरारा की ओर जा रहे थे। तभी रोहाइन नाले के पास मोड़ पर कार से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल गुड्डू के भाई राजा ने बताया राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से तीनों को कानपुर रेफर किया गया है। बताया गुड्डू व गोलू की हालत गंभीर है। दोनों हैलट में आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। गुड्डू की शादी 25 नवंबर को होनी थी। (संवाद)