मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के नरायच गांव निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र छिद्दू व सचिन वर्मा पुत्र देवीदीन अपने ट्रैक्टर चालक को लिवाने पड़ोसी गांव छिरका गए थे। वहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हो गया। इस पर ग्रामीणों ने दोनों को पीटकर घायल कर दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा और मामले की जांच शुरू की है। दोनों पैरों से दिव्यांग युवक पर मारपीट का आरोप है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने दिव्यांग को गिरफ्तार कर लिया है। (संवाद)