भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। दस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने रविवार तड़के पंधरी गांव में सिसोलर तिराहे से दबोच कर उसके पास से 25 किलो गांजा बरामद किया है। सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया कि बांदा जनपद के चिल्ला थानाक्षेत्र के ग्राम पपरेंदा निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ कल्लू पुत्र रामेंद्र पाल सिंह थाने में दर्ज एक मुकदमे में फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक ने उसके ऊपर दस हजार का इनाम घोषित कर रखा था। रविवार सुबह कस्बा इंचार्ज सतीश कुमार, उपनिरीक्षक शिवदान सिंह, कांस्टेबल विकास मिश्रा, नवीन यादव, स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश सिंह, शिवप्रताप चौहान, रजतकुमार, अरविंद कुमार, राजदीप सिंह ने पंधरी गांव के पास सिसोलर तिराहे पर उसे दबोच लिया। संवाद