फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में अराजकतत्वों ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। खेत में बनी झोपड़ी में अराजकत्वों ने आग लगा दी। इससे वहां रखे 30 सिंचाई के पाइप सहित अन्य कृषि उपकरण जल गए। जिस वक्त घटना हुई किसान अपने घर खाना खाने गया था। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

नौहाई गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र शिवनाथ ने बताया कि बरौली मौजा में उसकी कृषि भूमि है, जहां फसलों की रखवाली के लिए झोपड़ी बनाकर रहता है। वहीं कृषि उपकरण भी रखे रहते हैं। गुरुवार रात करीब 8 बजे वह अपने घर खाना खाने गया था। तभी अराजकतत्वों ने खेत पर पहुंच उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। बताया कि आग से सिंचाई के 30 प्लास्टिक पाइप सहित अन्य सामान जल गया। आग से उसे करीब 40 हजार रुपये से अधिक की क्षति हुई है। आशंका जताई कि अराजकतत्व उसे मारने की फिराक में थे, जिसके चलते झोपड़ी में आग लगाई। बताया कि वह खाना खाने घर चला गया था, जिससे उसकी जान बच गई। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें