फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्वकर्मी की हत्या में मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जालौन जिले की अदालत में राजस्वकर्मी के हत्यारोपी सरेंडर की जुगत में थे, इससे पहले पुलिस ने आरोपी को जालौन के जोल्हूपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद हत्यारोपी का सहयोग करने वाले तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा। गिरफ्तार लोगों में हत्यारोपी का बहनोई, मामा व एक साथी हैं।
विज्ञापन

मौदहा तहसील में सहायक लेखाकार के पद पर तैनात पंकज तिवारी की उनके गांव निवादा में रविवार को खेत से घर लौटते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव निवासी विनय सिंह पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी विनय ने चक्रपाणि को तमंचा देकर छिपाने को कहा और खुद अतरार अपने रिश्ते के मामा गणेश सिंह के घर पहुंचा। वहां से बहनोई हेमराज निवासी बांदा के घर गया। बहनोई ने फोन बंद करने को कहा और अपने ही घर के पास परिचित की दुकान से सिम बिना आईडी के दिला दिया। इसके बाद विनय को जालौन की अदालत में हाजिर करवाने के लिए कालपी वाहन के इंतजार में थे, तभी जोल्हूपुर मोड़ से दबोचे गए। घटना का खुलासा करते हुए एएसपी अनूप कुुमार ने बताया राजस्व कर्मी की पत्नी से हत्यारोपी के संबंध थे।
इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो पंचायत कर पत्नी को उनके भाई के घर भेज दिया था। हत्यारोपी ने बताया पंकज उनके संबंधों में बाधक बना था। एएसपी ने बताया हत्यारोपी और मृतक की पत्नी के बीच जो मोबाइल वार्ता, आडियो, वीडियो कालिंग के रिकार्ड है। उन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा। वादी ओमप्रकाश तिवारी गुरुवार को अपने रिश्तेदारों व एक अधिवक्ता के साथ एएसपी अनूप कुमार से मिले। जहां उन्होंने मृतक राजस्व कर्मी की पत्नी व हत्यारोपी के संबंधों के बारे में साक्ष्य सौंपे। हलफनामा के साथ एएसपी को साक्ष्य दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें