राठ। किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में 38 दिन बाद दुर्घटना का मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतक के पिता ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। महोबा जनपद के चरखारी थाने के बमरारा गांव निवासी मंजू वर्मा ने बताया कि 15 अक्तूबर को गांव का युवक उनके पुत्र अरविंद (17) को साथ ले गया था। रात करीब 12 बजे ग्राम प्रधान के पति ने उनके पुत्र की मुस्करा व राठ के बीच दुर्घटना होने की सूचना दी। आरोपी उनके पुत्र को जिला अस्पताल हमीरपुर ले गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने युवक पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया था। वहीं कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि दुर्घटना की तहरीर दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)