राठ। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित 10 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सरसई गांव निवासी विकास राजपूत गैंगस्टर एक्ट में वांछित है। उस पर 10 हजार का इनाम घोषित है। शुक्रवार सुबह सेना रोड नहर बाईपास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। कोतवाल के साथ पुलिस टीम में एसआई पंकज तिवारी, एसआई शिवदान सिंह, कांस्टेबल पंकज कुमार, शक्ति सिंह, विशाल, गोपाल कुमार रहे। (संवाद)