फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। एक माह पूर्व किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पिता ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

महोबा जनपद के चरखारी थाने के बमरारा गांव निवासी मंजू वर्मा ने बताया कि उनके तीन पुत्र चंद्रप्रकाश, अरविंद व हेमंत थे। 15 अक्तूबर की सुबह उनके पुत्र अरविंद (17) घर पर थे। इसी दौरान अरविंद का सुलआ गांव निवासी दोस्त घर पहुंचा। वह उनके पुत्र अरविंद को बहला फुसला कर साथ ले गया। दोनों बाइक से गए थे। रात करीब 12 बजे प्रधान के पति ने उनके पुत्र की मुस्करा व राठ के बीच दुर्घटना होने की सूचना दी। वहीं युवक ही अरविंद को जिला अस्पताल हमीरपुर ले गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोप लगाया कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। बताया कि युवक का अरविंद से घटना के 15 दिन पूर्व मामूली बात पर विवाद हो गया था। युवक की मां ने अरविंद को जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया था। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें