राठ। कोतवाली गेट के सामने फल व सब्जी की दुकान से बुधवार रात चोरों ने फल चुरा लिए। नगर के जुगियाना मोहल्ला निवासी सादिक ने बताया कि अतरौलिया गेट के पास फल व सब्जी की दुकान किए हैं। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। गुरुवार सुबह छह बजे दुकान खोलने पर अंदर सामान बिखरा मिला। सादिक ने बताया कि दुकान में रखे कीवी फल, खजूर के डिब्बे, सेब व अनार चोरी हो गए हैं। बताया कि इससे पहले भी तीन बार उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है। कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)