फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्से में रखे ढाई लाख कीमत के गहने व रूपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। घर में दीवार फांद कर घुसे चोर बक्से में रखे 1500 रुपये और करीब ढाई लाख कीमत के गहने चुरा ले गए।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के सहुरापुर गांव निवासी राजबहादुर सिंह चंदेल उर्फ पप्पू ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात वह परिवार के साथ खाना खाने के बाद बाहर बरामदे में सो रहा था। वहीं उनकी पत्नी व दोनों बेटियां बाहर वाले कमरे में सो रहीं थीं। सुबह करीब दस बजे खाद लाने के लिए पत्नी से पैसे मांगे तो वह जैसे ही बक्से के पास गई तो देखा कि बक्से का कुंडा टूटा है। बक्से में रखे पर्स को खोलकर देखा तो दो जोड़ी चांदी की तोड़िया, एक तोला सोने की जंजीर, एक सोने की अंगूठी और पंद्रह सौ रुपये गायब थे। पीड़ित ने बताया कि रात में कमरे का ताला लगाना भूल गए। चोर पीछे की दीवार फांद कर घुसे और करीब ढाई लाख रुपये की जेवरात चुरा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें