फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मायके में रह रही विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोतवाली में सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बताया कि वर्ष 2014 में उनका विवाह बिवांर थाना क्षेत्र में हुआ था। तीन वर्ष पूर्व पति व ससुर ने उसे घर से निकाल दिया था। वह कस्बे में पिता के घर रह रही है। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को दिन के करीब दो बजे उनका देवर घर आया। उस समय घर पर कोई नहीं था। देवर ने उसे साथ ले जाने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि मना करने पर देवर ने दुष्कर्म किया। जाते वक्त धमकी भी दी। शाम को पिता के घर पहुंचने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। बताया कि पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जांच में घटना फर्जी पाई गई है। ससुराल न जाने को लेकर विवाद है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें