गहरौली। गांव निवासी एक दिव्यांग युवक ने मेला मैदान स्थित घर के भीतर लगी मयारी में अगौछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
थाना मुस्करा के गहरौली गांव के खरेला निकास मेला मैदान के पास रहने वाले रामबाबू (35) ने बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर टिनशेड के सपोर्ट में लगी मयारी में अगौछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर हल्का इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सनी चतुर्वेदी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भाई बाबूलाल ने बताया कि रामबाबू अविवाहित व दिव्यांग था।