हमीरपुर। जरिया थाना पुलिस ने इटैलियाबाजा व इस्लामपुर मार्ग से दस हजार के इनामी बदमाश को 315 बोर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी शरदचंद्र पटेल ने बताया कि रविवार को इटैलियाबाजा निवासी हेमंत राजपूत काफी समय से फरार था। पुलिस अधीक्षक ने दस हजार का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उधर, जलालपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि भेड़ी डांडा तिराहा से सौरभ सिंह निवासी भेड़ी डांडा को देशी तमंचा 315 बोर के साथ पकड़ा है।