हमीरपुर। अर्से से फरार चल रहे दो अपराधियों के घरों की कुर्की करने की पुलिस तैयारी कर रही है। जल्द ही अदालत से आदेश लेकर कुर्की की जाएगी।
उप निरीक्षक रावेंद्र कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ पुपला निवासी नुनारा कंजर डेरा थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज है। धर्मेंद्र अर्से से फरार है। इसी तरह कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मोहल्ला निवासी महेश प्राण घातक हमले के मुकदमे में फरार चल रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दोनों बदमाशों के घरों की कुर्की की जाएगी। इसके लिए अदालत से आदेश प्राप्त करने की तैयारी की जा रही है। (संवाद)