सरीला (हमीरपुर) कस्बे के मांझखोर मोहल्ले के वार्ड सात में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगा ली।
कस्बा निवासी चंद्रभान के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा नीरज (22) मेहनत मजदूरी करता था। चंद्रभान ने बताया कि बड़े बेटे नीरज की शादी गोहांड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 9 दिसंबर 2020 को हुई थी। बताया कि आए दिन बहू-बेटे में झगड़ा होता रहता था। मंगलवार की शाम नीरज शराब के नशे में था। दोनों में फिर झगड़ा हो गया था। इस पर वे लोग बहू को नीचे आंगन में ले आए थे। नीरज जीने की अंदर से जंजीर बंद कर ऊपर कमरे में चला गया। रात लगभग पौने ग्यारह बजे जब नीरज को आवाज दी, लेकिन दरवाजा न खुलने पर वह पड़ोसी की छत से ऊपर पहुंचे। वहां देखा तो नीरज फांसी पर लटका था और उसकी मौत हो गई थी। चौकी प्रभारी शरदचंद पटेल ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या का कारण पति-पत्नी में झगड़ा होना बताया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।