हमीरपुर। मुस्करा थानाक्षेत्र के गहरौली गांव में शराब छोड़ने को लेकर पत्नी सुमन से हुए विवाद के बाद पत्नी के मायके चले जाने से दु:खी पति राजकिशोर (38) ने मंगलवार की रात खपरैल की मयारी में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
पिता भद्दी प्रजापति ने बताया कि राजकिशोर ट्रैक्टर चलाता था और शराब का आदी था। इसी को लेकर पति पत्नी में आए दिन झगड़े होते थे। एसएसआई राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए राठ भेज दिया।