हमीरपुर। मौदहा कस्बे में कानपुर सागर हाईवे पर किराने की दुकान पर सेंध लगा वहां रखी नगदी व कीमती सामान चोर पार कर ले गए।
नगर के सिचौलीपुरवा निवासी दीपेंद्र हाईवे पर किराने की दुकान किए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात चोरों ने गोलक में रखे 35 हजार रुपये और किराने का सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह दुकान खोली तो सामान बिखरा था। दुकान के अंदर दीवार में सेंध थी। वहीं पीड़ित ने कहा सूचना के बाद अभी तक पुलिस ने मामले की रिपोर्ट लिखना तो दूर घटना स्थल पर पहुंचकर पड़ताल नहीं की है।