फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बीते सोमवार को कुुरारा थानाक्षेत्र के पतारा गांव में एक तिलक समारोह हुई हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फायरिंग में एक हलवाई के पेट में गोली लगी थी। जिसका कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब सवा दो बजे शहर के खालेपुरा निवासी जितेंद्र कुमार (38) को गोली लगने से गंभीर हालात में उनके भाई रावेंद्र ने जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। चिकित्सक डा. दीपक मणि के मुताबिक युवक के शरीर पेट के नीचे कोख और हाथ की कलाई में गोली लगी थी। पतारा गांव में तिलक समारोह में कोविड नियमों का उल्लंघन किया गया है।
वहीं तमंचों और लाइसेंसी असलहों से हर्ष फायरिंग हुई। जिसमें हलवाई जितेंद्र उर्फ लाला घायल हो गए। कुरारा इंस्पेक्टर बांकेबिहारी सिंह ने बताया जांच में घटना सही पाई गई है। बताया पतारा गांव निवासी पवन सिंह के पुत्र अजयराज सिंह का तिलक समारोह था।
विज्ञापन

बताया हल्का प्रभारी अजब सिंह की तहरीर पर कार्यक्रम आयोजक पवन सिंह के खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन, महामारी अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच थाने के एसएसआई शिवदान सिंह को दी गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें