फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी आग, ढाई लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नगर के आंबेडकर चौराहे स्थित मोबाइल की दुकान में रविवार रात आग लग गई। लपटें उठती देख राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से दुकान में रखे मोबाइल, विद्युत उपकरण समेत 15 हजार रुपये नगद जल गए हैं। आग से करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नगर के पठानपुरा, गायत्री नगर निवासी मनोज कुमार कौशल ने बताया आंबेडकर चौराहे पास स्वर्णकार धर्मशाला में उनकी मोबाइल व इलेक्ट्रानिक उपकरण की दुकान है। रविवार शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। रात करीब 9:30 बजे दुकान में आग लग गई। दुकान से निकल रहे धुएं को देख धर्मशाला में एक शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों ने सूचना दी। सूचना पर पहुंचे तो देखा आग विकराल रूप ले चुकी है।
किसी तरह लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाते समय उनका हाथ भी झुलस गया। उन्होंने बताया आग से दुकान में रखे मोबाइल व उपकरण जल गए हैं। जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। 15 हजार रुपये भी जले हैं। उन्होंने सौर ऊर्जा प्लेट में स्पार्किंग की वजह से आग लगने की आशंका जताई है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने आग से हुए नुकसान का आंकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें