फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूले की रस्सी में गला फंसने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। कस्बे के हटवारा मोहल्ले में अपने ममेरे भाई के यहां रह रहे ठेला दुकानदार के 10 वर्षीय इकलौते बेटे की झूले में फंस जाने से मौत हो गई। जरिया गांव का चंद्र प्रकाश साहू कस्बे में हटवारा निवासी ममेरे भाई हरीश चंद्र साहू के बाड़े में पत्नी बच्चों के साथ रहते है।
विज्ञापन

चाट का ठेला लगाकर परिवार चलाते हैं। गुरुवार को ठेला लाने के बाद पत्नी व बेटी आशिकी (7) व देवांशी (1) के साथ कमरे में सो रहे थे। उनका 10 वर्षीय बेटा आदेश आंगन में बल्ली के सहारे झूले में झूल रहा था। झूलते समय बच्चे की गर्दन झूले की रस्सी में फंस गई। यह देख परिजन सीएससी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें