फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी धन के बंदरबांट में चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सरीला नगर पंचायत में वर्ष 2012 से 2017 के बीच कराए गए विकास कार्यों में शासन स्तर से कराई गई जांच के बाद सरकारी धन के बंदरबांट के आरोप में चेयरमैन ने तत्कालीन चेयरमैन, ठेकेदार, लिपिक और उनके पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जरिया थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर कार्रवाई के लिए शासन स्तर पर जांच लंबित है।
विज्ञापन

जरिया थाने में दी तहरीर में नगर पंचायत चेयरमैन शैफाली सिंह ने बताया पूर्व पंचवर्षीय 2012-17 में चौधरी दयाराम श्रीवास नगर पंचायत अध्यक्ष व लिपिक गंगाप्रसाद ने करोड़ों रुपये की हेराफेरी फर्जी बिलों के माध्यम से की है। बैंक स्टेटमेंट के अनुरूप खर्च की गई धनराशि करीब 18 से 19 करोड़ है, जिसकी पत्रावलियां भी कार्यालय से गायब हैं। बैंक स्टेटमेंट के अनुसार 89 लाख रुपये लिपिक ने खुद के नाम चेके काटकर निकाली है। साथ ही मेसर्स ज्योति कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स के मालिक के नाम बैंक स्टेटमेंट के सापेक्ष अधिक धनराशि आहरित की गई है। कहा संपूर्ण घोटाला संबंधित अध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदारों के माध्यम से किया गया है। जिसकी जांच शासन स्तर से कराई गई।
जिसमें खुलासा हुआ है। जांच से स्पष्ट हुआ गंगाप्रसाद ने अपने पुत्र राघवेंद्र सिंह को अनियमित तरीके से लिपिक के पद पर बैठाया था। इसके लिए शासन से कोई मंजूरी नहीं ली गई। पत्राचार के बाद शासन के नगर निकाय के निदेशक ने नगर पंचायत अध्यक्ष को निर्देशित कर कार्रवाई कराने को कहा। जबकि नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व अधिकारी अधिकारी के खिलाफ शासन स्तर से जांच चल रही है। पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष शैफाली सिंह की तहरीर पर लिपिक उनके पुत्र और ठेकेदार महेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ अमानत में खयानत करना और धोखाधड़ी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर ठेकेदार महेंद्र राजपूत का कहना है उनकी जांच अभी शासन स्तर से फाइनल नहीं हुई है। जिला पंचायत चुनाव में सदस्य पद का चुनाव जीते मदन पासवान को भाजपा के पक्ष में वोट डलवाने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें