भरुआसुमेरपुर। मंगलवार रात प्रशासन ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बांदा मार्ग से आ रहे 14 ट्रकों को पकड़कर सीज किया है। एसडीएम सदर संजय कुमार मीणा ने खनिज अधिकारी और पुलिस को साथ ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। सीज वाहनों को फैक्टरी एरिया चौकी में खड़ा कराया है।
तमाम ट्रक चालक कार्रवाई से बचने के लिए टेढ़ा गांव के समीप से सुरौली मार्ग में जा घुसे और ओवरलोड ट्रकों को लेकर पचखुरा महान, बरुआ, भौंरा में छिपकर बैठ गए। बाद में अधिकारियों के हटने पर ओवरलोड वाहन गंतव्य के लिए रवाना हुए। बतादें केन नदी में संचालित खदानों के ओवरलोड ट्रक बांदा एवं सिसोलर मार्ग से गुजरकर कस्बे में आते हैं। यहां से बालू लदे यह ट्रक कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, बलिया, बहराइच, गोंडा, इटावा, मैनपुरी, आगरा आदि तमाम जगहों को जाते हैं। (संवाद)