मौदहा। सिसोलर में 11 हजार वोल्टेज लाइन का फ्यूज जोड़ने गए संविदा कर्मी की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
विद्युत उपखंड मौदहा क्षेत्र के सिसोलर में अरतरा निवासी श्यामबाबू विद्युत संविदा कर्मी है। मंगलवार को वह हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल पर फ्यूज उड़ जाने की सूचना पर वह सरकारी लाइनमैन छविंदर के साथ मौके पर पहुंचा। वह खंभे में चढ़कर फ्यूज जोड़ने लगा, तभी चल रही विद्युत लाइन की चपेट में जाने पर खंभे से नीचे गिर गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अवर अभियंता राजू प्रसाद ने बताया की पावर हाउस में तैनात एसएचओ ने बताया कि लाइनमैन ने उससे कोई शटडाउन नहीं मांगा था। अब मृतक के मोबाइल की जांच पड़ताल की जा रही है।
बहराल श्याम बाबू की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)