फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। पैर फिसलने से छत से गिरकर किसान घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जरिया थाने के मनकहरी गांव निवासी सोहनलाल ने बताया उनके छोटे भाई कल्लू सिंह (40) के नाम पर गांव में दो एकड़ जमीन है। उक्त जमीन बलकट पर है। जबकि करीब बीस साल से वह अपनी ससुराल मझगवां थाने के अटगांव में परिवार समेत रहते थे।
विज्ञापन

जहां अपनी सास गेंदारानी की कृषि भूमि पर खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार रात कल्लू छत पर टहल रहे थे। रात करीब नौ बजे अचानक शरीर का संतुलन बिगड़ने पर छत से नीचे गिरकर घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत पर उनकी पत्नी फूलादेवी, पुत्र भागीरथ व पुत्री सपना बेसुध हैं। वहीं नगर के गणेश पुत्र ईश्वरदास व चिकासी थाने के अमरपुरा गांव निवासी बलवीर पुत्र रामकृपाल छत से गिरकर घायल हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें