फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में उड़ रही सामाजिक दूरी की धज्जियां, भीड़ देखकर पुलिस ने नहीं लगने दी साप्ताहिक बाजार

विज्ञापन
सुभाष बाजार की सराफा दुकान में बैठी महिलाओं की भीड़ को हटाती पुलिस। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर स्थित वृद्धा आश्रम में शुक्रवार को एक कर्मी को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे बसस्टैंड स्थित एक शराब ठेके में दर्जनों की संख्या में लोगों को देख पुलिस ने खदेड़ा।
विज्ञापन

दुकानदार को हिदायत दी कि शाम छह बजते ही दुकानों के शटर गिए जाए। नहीं तो जुर्माना वसूला जाएगा। कोरोना संक्रमण को लेकर अभी भी साप्ताहिक बाजारों को खोले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। शनिवार को सुभाष बाजार में लगने वाली साप्ताहिक बाजार को पुलिस ने नहीं लगने दी।
लगी दुकानों को हटवा दिया गया। वही सराफा, कपड़ा की दुकानों में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ने पर दुकानदारों को हिदायत दी। पुलिस की हिदायत के बाद शनिवार को समय से दुकानें बंद हो गई।
विज्ञापन

गांव में मास्क के बिना निकलने पर पाबंदी
मौदहा। कोरोना के कारण गांव में निगरानी समितियों को सक्रिय करने के अभियान के साथ प्रधान की अध्यक्षता में बैठकें शुरू हैं। लेकिन समिति के कुछ सदस्यों की लगातार अवहेलना से प्रवासियों की सूचियां बनाने में मुश्किलें पैदा हो रही हैं। विकास खंड क्षेत्र के गुढ़ा गांव में निगरानी समिति की कई बैठकों में लगातार लेखपाल के न पहुंचने पर प्रवासियों की सूची बनाने में कठिनाई पैदा होने का मामला उठाया गया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष प्रधान लेखराम निषाद ने बताया कि निर्णय लिया गया कि हर जगह गांव में लोग मास्क लगाकर ही चलेंगे। मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई होगी। इस बैठक मे एएनएम, आंगनबाड़ी, कोटेदार, आशा, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक रहे।
273 लोगों के सैंपल जांच को भेजा
हमीरपुर। सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया जनपद में अब तक 70 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें एक्टिव 56, निगेटिव 14 हैं। बताया शनिवार को 273 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए कानपुर भेजे गए हैं। जनपद से अब तक कुल 4681 सैंपल जांच को भेजे जा चुके हैं। जिसमें 4158 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बिना मास्क घूम रहे लोगों पर जुर्माना
राठ। कोरोना संक्रमण के चलते शासन की ओर से मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क न लगाने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। शनिवार को सीओ शुभसूचित के नेतृत्व में कोतवाल मनोज शुक्ला ने पुलिस फोर्स के साथ पड़ाव चौराहा, आंबेडकर चौराहा आदि स्थानों पर अभियान चलाया। जहां बिना मास्क के घूम रहे करीब आधा सैकड़ा लोगों का चालान किया गया। सीओ शुभसूचित ने कहा मास्क लगाना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें