हमीरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्याओं को लेकर जनपद में कंट्रोल रूम स्थापित कर नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या 228 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसके नोडल अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश बनाए गए हैं। जबकि सहायक नोडल अधिकारी सहा. जिला पंचायत राज अधिकारी रामप्रवेश यादव के साथ सफाई कर्मी संतोष कुमार, विनोद कुमार व मुनीर अहमद को तैनात किया गया है। पेयजल समस्या के लिए कंट्रोल रूम नंबर 05282-221190 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। (संवाद)