फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भ्रष्टाचार में दोषी पाए जाने पर कंसल्टिंग इंजीनियर की सेवा समाप्त

Sun, 12 Oct 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत बड़ागांव मे हुए भ्रष्टाचार में दोषी पाए जाने के उपरांत डीपीआरओ ने कंसल्टिंग इंजीनियर की सेवा समाप्त कर दी। वहीं पंचायत सचिव की दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोके जाने के आदेश पारित किए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बड़ागांव में सीसी मार्ग आदि कार्यों में हुए भ्रष्टाचार में जिलाधिकारी द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने 6,56,302 रुपये का गबन पाया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी दोषियों को नोटिस भेजकर धनराशि जमा करने के आदेश दिए गए। परंतु किसी ने गबन की गई धनराशि नहीं जमा कराई है। समयावधि बीत जाने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने जांच में दोषी पाए गए कंसल्टिंग इंजीनियर अनूप कुमार सोनी की सेवा समाप्त करने के आदेश छह अक्टूबर को जारी किया है। इसी तरह पंचायत सचिव ओमप्रकाश प्रजापति की दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोके जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें