फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बिरखेरा में कडोरन नदी पर रपटे के निर्माण का शुभारंभ

Sat, 25 Apr 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत बिरखेरा में कडोरन नदी पर बनने वाले रपटे का शुक्रवार को भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया। यह रपटा 417.27 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा, जिसका निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन


भूमि पूजन कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि रपटे के निर्माण से क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। रपटा बनने के बाद मुंडेरा मार्ग पारा कैथी मार्ग से जुड़ जाएगा, जिससे बांदा जनपद तक आवागमन आसान हो जाएगा और लोगों को लगभग 30 किलोमीटर के अतिरिक्त चक्कर से राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से रपटे के साथ ही बिरखेरा से सिसोलर मार्ग तक सड़क निर्माण का रास्ता भी साफ हुआ है। इस परियोजना से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव, अजय पाल साहू, पूर्व प्रधान बिहारी लाल प्रजापति, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी रिजवान अहमद, एडीओ पंचायत सुरेश कुमार, पंचायत सचिव संजय सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें