फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सिपाही पर महिला से अभद्रता का आरोप, हुआ तबादला

Sat, 07 Mar 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी डांडा गांव में कूड़ा डालने को लेकर विवाद में पहुंची डायल-112 के सिपाही पर महिला ने अभद्रता और विरोध करने पर पति के साथ मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने आरोपी सिपाही का स्थानांतरण सीसोलर थाने में कर दिया।
विज्ञापन

भेड़ी डांडा गांव निवासी सोनी पत्नी श्रीकांत ने डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस को दी सूचना में बताया कि डायल-112 में तैनात सिपाही रामवीर सिंह अक्सर उसकी दुकान पर आता है और उससे अश्लील टिप्पणी करता है। आरोप रहा कि विरोध करने पर सिपाही ने महिला के पति की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जांच कर रही जलालपुर पुलिस का कहना रहा कि शिकायतकर्ता पक्ष का ग्राम सभा की जमीन को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। पूर्व में भी दोनों पक्षों के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की जा चुकी है। चार मार्च को दोबारा विवाद होने पर सोनी ने डायल-112 पर कॉल की थी, जिस पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया था।
क्षेत्राधिकारी शाहरुख खान ने बताया कि शिकायतकर्ता का अपने ही परिवार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। महिला द्वारा लगाए गए आरोप जांच में निराधार पाए गए। बावजूद शिकायत को देखते हुए सिपाही का स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें