फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। रानी गेट पड़ाव स्थित जिला रविदास मंदिर में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी ने उनके नेतृत्व की सराहना की। जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इस दौरान रविदास मंदिर कमेटी के गंगादीन अहिरवार, चन्द्रशेखर अहिरवार, हरीशरण राजपूत, डॉ. मोतीलाल अहिखार, शकील अहमद, मैयादीन साहू, रियाजुल खां, पन्नालाल, वीरेन्द्र मिश्रा, बैजनाथ अनुरागी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें