राठ। सोमवार दोपहर में इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहे दंपति का रास्ता रोक चाकू दिखाकर गर्भवती महिला के गले का मंगलसूत्र छीन लिया था। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चिकासी थाने के मंगरौठ गांव निवासी अमित कुमार ने प्राथमिकी में बताया था कि 15 जून की दोपहर में गर्भवती पत्नी शिवानी का मेडिकल चेकअप कराकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी मंगरौठ मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों उनकी पत्नी शिवानी को चाकू दिखाकर गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। थानाध्यक्ष चिकासी मयंक चंदेल ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरगढ़ मोड़ पर महोबा जिला पनवाड़ी थाने के बुडौरा गांव निवासी कपिल व राठ क्षेत्र के सैना गांव निवासी प्रहलाद उर्फ बलवान अहिरवार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से मंगलसूत्र और घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। संवाद