फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल परियोजना जल्द पूरी करें: राज्यमंत्री

Fri, 17 Mar 2023 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन मनोहर लाल पंथ ने जिले में प्रवास के दूसरे दिन निर्माणाधीन पत्योरा डांडा ग्राम समूह पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों से इस परियोजना को जल्द पूरा कराने के लिए कहा। समीक्षा बैठक कर अधिकारियों दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप बांटें।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बदनपुर का निरीक्षण बच्चों से कुछ गणित के सवाल पूछे जिनका बच्चों सही जवाब दिया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय का भी निरीक्षण किया। पंचायत सचिवालय कनौटा डांडा में पौधरोपण किया। डामर गोशाला में बीमार गोवंश को अलग रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कलक्ट्रेट में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत जयंती राजपूत, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, सदर विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति रहे। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पांच लाभार्थियों को लैपटॉप बांटे। पांच-पांच टीबी एवं कुपोषित बच्चों को पोषाहार किट और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। बच्चों का अन्न प्राशन कराया। उद्योग बंधु व व्यापार बंधुओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में अराजक तत्वों व गुंडों पर निरंतर कार्रवाई की जाए। इस दौरान राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण, पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा , एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, एडीएम न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें