फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Suicide: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों से विवाद के बाद उठाया कदम

Fri, 24 Mar 2023 03:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

मुगलपुरा मोहल्ला निवासी संतोष कुमार गुरुदेव ने गुरुवार शाम कमरे के अंदर तौलिया से फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी अधेड़ नें घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने परिजनों पर जमीन में हिस्सा न देने व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि परिजनों के उत्पीड़न से तंग आकर पति ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन

मुगलपुरा मोहल्ला निवासी संतोष कुमार गुरुदेव (54) ने गुरुवार शाम कमरे के अंदर तौलिया से फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां मृत घोषित कर दिया। संतोष कुमार तहसील में परिसर में टाइपिंग की दुकान किए थे।
मृतक की पत्नी नीतू ने बताया ससुराली पति को हिस्सा नहीं दे रहे थे। जमीन में हिस्सा मांगने पर उनका उत्पीड़न करते थे। आरोप लगाया अपने पिता, भाई व भतीजे के उत्पीड़न से तंग आकर पति ने आत्महत्या की है। कोतवाल भरत कुमार ने कहा तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें