फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिड़ीं बाइकें, चार घायल

Sun, 20 Nov 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। रविवार की दोपहर जरिया गुटकवारा गांव के बीच दो बाइक सवार भिड़ गए। बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

मुस्करा थाने के बिहूनी कला गांव निवासी बृजेश पुत्र संतराम अपने चाचा मनोज पुत्र लल्लू के साथ शनिवार को एक रिश्तेदार के यहां तेरहवीं में गए थे। रविवार की सुबह दोनों चाचा-भतीजा बाइक से चंडौत गांव में बहन के यहां जा रहे थे।

जरिया गुटक्वारा गांव के बीच सामने से आ रहे जालौन जिले के कहटा गांव निवासी सुशेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह की बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइकों की टक्कर से ब्रजेश, मनोज, सुशेंद्र व जागे पुत्र रामसहाय घायल हो गए। हेलमेट न लगाने के कारण बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। राठ-जलालपुर मार्ग पर सरसई गांव के पास एक आपे ने बाइक के पीछे बैठे युवक को टक्कर मार दी। अतुल पुत्र रामरतन सोनी अपने दादा कृपाराम के साथ रविवार की दोपहर बाद राठ आ रहा था। सरसई के पास एक आपे ने ओवरटेक करते हुए बाइक में पीछे बैठे युवक को टक्कर मार दी। युवक गिरकर घायल हो गया। युवक के सिर पर चोटें आईं जिसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें