चार मार्च के अंक में प्रकाशित खबर का पीडीएफ। संवाद
- फोटो : चार मार्च के अंक में प्रकाशित खबर का पीडीएफ। संवाद
हमीरपुर। कच्छा-बनियान पहने चौकी इंचार्ज का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच सीओ सदर राजेश कमल को सौंपी गई है।
कलक्ट्रेट में पुलिस चौकी स्थापित है जहां पर दरोगा अशर्फीलाल जायसवाल की तैनाती है। सोमवार को कलक्ट्रेट चौकी प्रभारी दरोगा अशर्फीलाल जायसवाल का चौकी के बाहर बैठे कच्छा बनियान में फोटो वायरल हो गया। इसमें वह चौकी के बाहर हाफ लोवर और बनियान में कुर्सी में बैठे हैं। फर्श पर पास में तीन महिलाएं भी बैठी हैं साथी एक युवक भी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया में कच्छा बनियान में शिकायत सुनने का दावा किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि वायरल हो रहे फोटो को लेकर तत्काल प्रभाव दरोगा का लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।