फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मजदूरों को बांटीं साइकिलें

Sun, 08 Nov 2015 12:06 AM IST
politics
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान श्रम विभाग से संचालित योजना के तहत मजदूरों को साइकिलें वितरित कीं। इसी के बाद किसानों को सीडड्रिल और किसान बीमा योजना के  चेक बांटे। इस दौरान कहा कि उनकी सरकार ने सबसे ज्यादा बजट बुंदेलखंड को दिया है। लोगों को समाजवादी पेंशन समय से मिल रही है।
विज्ञापन



सीएम ने युवाओं को नौकरी दिलाने के मामले में कहा कि प्रधानमंत्री ने लिखित परीक्षा समाप्त करने की बात कही है जबकि वह तो पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में 40 हजार सिपाहियों की भर्ती करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार की विद्या धन, लैपटॉप, साइकिल, किसान दुर्घटना बीमा, कामधेनु डेयरी जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया। कहा कि कहा कि जालौन में नेता जी (मुलायम सिंह) ने मेडिकल कालेज दिया। बसपा ने बांदा में मेडिकल कालेज तो दिया लेकिन उन्होंने बजट के साथ सीटें भी बढ़ाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें