फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक विहीन काम पर दो ठेकेदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। नगर पालिका परिषद में कस्बे में विकास कार्य के लिए शासन से आए करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है कि नगर के मीरा व ओरी तालाब सुंदरीकरण में कराई गई इंटरलाकिंग निर्माण बनते ही क्षतिग्रस्त होने लगे हैं। अधिशासी अधिकारी ने इस मामले की जांच के बाद दो ठेकेदारों को नोटिस दी है।
विज्ञापन

कस्बे में नगर पालिका के विकास कार्यों में हुई गड़बड़ी की शिकायत सभासदों ने डीएम से की थी। इस पर डीएम ने तकनीकी टीम गठित कर जांच कराई। जिसमें भ्रष्टाचार का खुलासा होने पर तत्कालीन अधिशासी अधिकारी व समेत तीन ठेकेदारों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। इसके बावजूद जिम्मेदार लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। कस्बे के मीरा और ओरी तालाबों के घाटों पर सुंदरीकरण के नाम पर इंटरलाकिंग समेत अन्य निर्माण कार्य कराए गए हैं।
अभी हाल ही में आए अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार दोहरे ने नगर में कराए गए विकास कार्यों की जांच की। इन कार्यों में मानकों की अनदेखी की गई है। इंटरलाकिंग कई जगह से धंस गईं हैं। कहा पूरे मामले से अधिकारियों को अवगत कराया गया है। साथ ही निर्माण कार्य का लिए दो फर्मों के ठेकेदारोें को नोटिस दी है। इस कार्रवाई से घटिया काम कराने वाले ठेकेदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें