हमीरपुर। डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने बताया संपूर्ण समाधान दिवस खुली जगह पर दो गज दूरी का पालन करते हुए होना है। कहा समाधान दिवस में भीड़ को रोकने के लिए टोकन सिस्टम के आधार पर एक समय में 15-20 फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। सुनवाई के दौरान पांच से अधिक फरियादी टेबल के पास न हों। साथ ही समाधान से पूर्व स्थल का सैनिटाइज कराया जाए।
20 जुलाई को सदर तहसील में जिला स्तरीय समाधान दिवस होगा। इसी प्रकार तीन अगस्त को मौदहा तहसील, 17 अगस्त को राठ तहसील, सात सितंबर को सरीला तहसील में मनाया जाएगा। वहीं 21 सितंबर को सदर तहसील, पांच अक्तूबर को मौदहा तहसील, 19 अक्तूबर को राठ तहसील व दो नवंबर को सरीला तहसील, 16 नवंबर को सदर तहसील, सात दिसंबर को मौदहा तहसील व 21 दिसंबर को राठ तहसील में जिला स्तरीय समाधान दिवस पर आम लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। (संवाद)