हमीरपुर। शहर स्थित ऐतिहासिक प्राचीन शिवमंदिर बाबा पातालेश्वर धाम व कल्पवृक्ष का सुंदरीकरण जल्द होगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी चित्रकूट ने पर्यटन सूचना अधिकारी को जिला योजना 2023-24 या जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद में इसका प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा है।
किंग रोड ग्वालटोली निवासी आनंद कुमार वर्मा ने 17 जनवरी को जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि शहर के समुद्र मंथन कालीन प्राचीन शिव मंदिर बाबा पातालेश्वर धाम व कल्पवृक्ष बदहाल है। इनका सुंदरीकरण कराना आवश्यक है। नहीं तो इन ऐतिहासिक धरोहरों का महत्व खत्म हो जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से महानिदेशक पर्यटन व अपर मुख्य सचिव पर्यटन विभाग को आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने 29 जनवरी को पर्यटन सूचना अधिकारी को इन कार्यों का प्रस्ताव बनाकर जिला योजना में या जिला पर्यटन परिषद में भेजने के लिए कहा है।