राठ कोतवाली में लोगों की समस्या सुनते डीएम डा.चंद्रभूषण व एसपी शुभम पटेल। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। कोतवाली परिसर में समाधान दिवस में शनिवार को डीएम डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने समस्याएं सुनीं। नगर में महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। बाद में दोनों ने एमएलसी चुनाव को लेकर सरीला व गोहांड ब्लाक स्थिति बूथों का निरीक्षण किया।
नगर में आधा दर्जन चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाएं अतिक्रमण की चपेट में हैं। डीएम ने सफाई निरीक्षक सोमदत्त चौरसिया को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। तहसीलदार व लेखपालों को समाधान दिवस की शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में पुलिस विभाग से संबंधित तीन और राजस्व से संबंधित चार शिकायती पत्र आए।
औंता गांव के नंदराम राजपूत ने दरवाजे के बाहर से कब्जा हटाने, मोहल्ला भटियाना निवासी विमला देवी गुप्ता ने दुकान के सामने से गुमटी हटवाने की मांग की। एसपी शुभम पटेल, एसडीएम पवन प्रकाश पाठक, सीओ पीके सिंह, तहसीलदार अनुभव चंद्रा मौजूद रहे।
मौदहा संवाद के अनुसार एसडीएम सुरेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी विवेक यादव की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर कुल पांच शिकायतें दर्ज की। एक शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। सदर कोतवाली में तीन शिकायतें आईं। कोतवाल दुर्ग विजय ने बताया कि एक शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है। दो शिकायतें राजस्व से संबंधित हैं।