फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मार्ग दुर्घटना में पान विक्रेता की मौत

विज्ञापन
राजेश कुमार की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। पान बेचकर घर लौट रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

औंडेरा गांव निवासी रामसिंह पाल ने बताया उनके बड़े पुत्र राजेश कुमार (25) आसपास के गांव में पान बेचने के लिए फेरी लगाता था। शुक्रवार सुबह घर से बाइक लेकर फेरी लगाने निकला था। शाम साढ़े सात बजे पनवाड़ी मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। पिता के नाम पर छह बीघा जमीन है। राजेश की मौत पर पिता रामसिंह, मां रेखा व छोटे भाई राकेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल तारासिंह पटेल ने कहा अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें