फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दो दिन में बनाएं जन्म मृ्त्यु प्रमाण पत्र- मंडलायुक्त

विज्ञापन
शहर की नगर पालिका में निरीक्षण के दौरान अभिलेख देखते मंडलायुक्त आरपी सिह। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। मंडलायुक्त आरपी सिंह ने कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर पालिका में जन्म व मृत्यु प्रमाण देरी से जारी करने पर नाराजगी जताई। कहा कि दो दिन में प्रमाणपत्र जारी किए जाएं। इसके बाद कोतवाली का निरीक्षण कर फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा।
विज्ञापन

मंगलवार को आयुक्त ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर अभिलेखों का रखरखाव बेहतर ढंग से रखने के निर्देश दिए। कहा कि असलहों के वरासत के कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। जरूरतमंदों को कंबल बांटे। छात्रा ईशा, मनीषा, नेहा, निशा, नगमा, प्राची को स्मार्ट फोन बांटे। परिसर में अशोक का पौधा लगाया। हमीरपुर स्थापना के द्विशताब्दी वर्ष के अवसर पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री देखी। इसके बाद उन्होंने राजस्व कार्यो समीक्षा कर कहा आयोगों के प्रकरणों में किसी भी प्रकार की पेंडेंसी ना रहे। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार कोर्ट में लंबित वादों की स्थिति देखी। कहा कि कोई भी वाद पांच वर्ष से अधिक पुराने नहीं होने चाहिए।
इसके बाद उन्होंने नगर पालिका का निरीक्षण किया। जहां जन्म मृत्यु पटल के लिपिक से पूछा कि कितने दिन में प्रमाण पत्र जारी कर देते हैं। लिपिक ने दस से 15 दिन का समय बताया तो नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिए कि दो दिन में प्रमाण पत्र निर्गत करें। ईओ नगर पालिका अनुपम शुक्ला द्वारा कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं में अवलोकन न होने से नाराजगी जताई। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह, डीएम डॉ. चंद्र भूषण , एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, एडीएम न्यायिक डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने सदर कोतवाली में थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें