राठ सीएचसी का वायर वीडियो में डांस करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। सीएचसी के प्रसूति कक्ष में महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने नए साल की पार्टी मनाई। फिल्मी गीतों की धुनों पर स्टाफ नर्स व महिला कर्मचारियों ने ठुमके लगाए। महिला स्वास्थ्यकर्मियों के ठुमकों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
वायरल वीडियो में कई फिल्मों के गीतों पर महिला स्वास्थ्यकर्मी ठुमके लगातीं दिख रहीं हैं। प्रसूती कक्ष में नाश्ते के साथ ही संगीत के लिए साउंड सिस्टम लगाया गया। महिला स्वास्थ्यकर्मी व आशा कार्यकर्ता ठुमके लगातीं नजर आ रही हैं। तभी किसी ने उनका वीडियो बना लिया। सीएमओ डॉ. राम अवतार का कहना है कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो को लेकर अधीक्षक डॉ अखिलेश कुमार सिंह से मामले की जानकारी मांगी गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।