फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सांसद ने नदियों में सफाई का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
सदन में बात रखते राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा सदस्य ने शुक्रवार को सदन में नदियों की सिल्ट सफाई का मुद्दा उठाया। कहा कि इसकी वजह से नदियों में प्रदूषण बढ़ रहा है और भूगर्भ जल स्तर गिर रहा है।
विज्ञापन

उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान भाजपा के राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद ने कहा कि देश में पहले नदियां अविरल बहती थीं। गंगा, जमुना व घाघरा नदियों में सिल्ट की सफाई न होने कारण छोटी नदियां विलुप्त होने की कगार पर है। भूगर्भ जल स्तर गिर रहा है। यह चिंता का विषय है। निषाद ने कहा कि आज हम पेयजल व सिंचाई के संकट से दो चार हो रहे हैं। इसकी एक प्रमुख वजह नदियों में सिल्ट जमा होना है। उन्होंने कहा कि नदियों से समय रहते सिल्ट हटाने की ठोस नीति बनाई जानी चाहिए जिससे नदियों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें