फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर लाइनों के कारण छह गांवों की बिजली गुल, शनिवार सुबह से गई बिजली शाम तक नहीं आई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के कैनाल फीडर से जुड़े आधा दर्जन गांवों जलाला, गहतौली, पत्योरा, बड़ाकछार, छोटाकछार, शिवरामपुर की बिजली आपूर्ति दस घंटों से गुल है। दशकों पुरानी जर्जर लाइन के कारण आपूर्ति ठप रहती है। जिस कारण उपभोक्ताओं को मुश्किल से आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

बड़ाकछार निवासी पृथ्वीराज सिंह ने बताया गुरुवार को एक बजे रात में बिजली चली गई थी। जो 24 घंटे बाद आई। शनिवार सुबह चार बजे फिर बिजली चली गई। बताया दशकों पुरानी जर्जर लाइन है। जिसके भरोसे आधा दर्जन गांवों में बिजली दी जाती है। लेकिन हकीकत यह है कि महीने में 15 दिन ही बिजली मिलती है।
वह भी मात्र आठ घंटे ही। पत्योरा निवासी राजेंद्र कुमार दुबे ने बताया आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। लाइनमैन रंजीत कुमार ने बताया 12 किमी लंबी लाइन है। बारिश होने पर कोई वाहन नहीं जा सकता है। पैदल चलकर लाइन को चेक करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें