फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएससी सेंटर में दिया विधिक परामर्श, कानूनी सलाह के लिए न्याय विभाग ने टेली-लॉ कार्यक्रम शुरू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के डिजिटल गांव मुंडेरा में दलसिंह इंटर कॉलेज में शनिवार को सीएससी व न्याय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रतिनिधि कीर्ति सागर व कई पीएलवी समेत सीएससी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिजिटल गांवों में नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरुकता लाने के लिए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि कीर्ति सागर ने कहा ग्रामीण इलाकों तक निशुल्क कानूनी सलाह पहुंचाने के लिए न्याय विभाग ने टेली-लॉ कार्यक्रम शुरू किया है।
जिसके माध्यम से ग्रामीण जनता डिजिटल माध्यम से मुफ्त में विधिक परामर्श प्राप्त कर सकती है। कार्यक्रम में मौजूद ग्राम वासियों को नागरिक अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए पीएलवी गणेश सिंह विद्यार्थी ने बताया टेली-लॉ के माध्यम से परिवार, संपत्ति आदि से संबंधित मामलों में निशुल्क विधिक सहायता दी जाती है। बताया लोक अदालत में सुलह के आधार पर बिना किसी खर्चे के मामले का निराकरण होता है।
विज्ञापन

जिन्हें किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती। उन्होंने सभी से डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाने को कहा है। सीएससी के जिला प्रबंधक अमित सिंह व संजय वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन कर लोगों के प्रश्नों का उत्तर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें