मौदहा। विकास खंड की बड़ी आबादी वाले कम्हरिया गांव में एक ऐसा भी मोहल्ला है जो वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। रास्ते दलदल युक्त होने से किसी नरक से कम नहीं है।
प्रधान ध्यान दे रहे हैं। इसी रास्ते पर कब्रिस्तान और मंदिर हैं। जहां से निकलना ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बना है। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने मौके पर जांच कर बताया गांव के दलदल भरे रास्ते को शीघ्र बनवाने के लिए कार्ययोजना बना दी गई है।
कम्हरिया गांव के किनारे बस्ती में 20 से 25 परिवार रहते हैं। यहां से निकले रास्ते पर पूरे गांव का गंदा पानी भरता है। जबकि इसी रास्ते पर कब्रिस्तान व मंदिर हैं। जहां से लोगों का निकलना होता है। इस रास्ते की हालत बेहद खराब है। निकलना मुश्किल है।
मोहल्ले के सधवा, कृष्णा, टिर्रा आदि की मांग पर गांव के समाजसेवी रईसुद्दीन ने उपजिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने पूरी स्थिति का जायजा लिया।
उक्त संबंध में जिला स्तरीय बैठक में गांव की समस्या को तत्काल निराकरण के लिए विकासखंड प्रभारी बीडीओ/पीडी चित्रसेन सिंह ने अधीनस्थों को आदेश दिए। लोगों ने उम्मीद जताई है कि जल्द उक्त समस्या से निजात मिलेगी।