फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम रोका, अधिगृहीत जमीन के मुआवजे की मांग कर रहे किसान, प्रशासन बता रहा वन विभाग की जमीन

विज्ञापन
राठ के जखेड़ी में किसानों को समझाते एसडीएम अशोक यादव - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। जखेड़ी गांव में 11 किसानों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण में जमीन अधिग्रहण के बावजूद मुआवजा न देने का आरोप लगाते हुए रास्ते पर झांकर डालकर काम रोक दिया है। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम ने किसानों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

जखेड़ी गांव के शिवचरन आदि ने बताया गांव से दो किमी दूर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य होना है। मगी शासन ने भूमि अधिग्रहण के बाद 11 किसानों को मुआवजा नहीं दिया है। मुआवजे की मांग को लेकर किसान अनेक बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं।
अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को ग्रामीणों ने रास्ते पर झांकर डाल कर एक्सप्रेस-वे का काम बंद करा दिया।
जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह एसडीएम अशोक यादव, सीओ शुभसूचित भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। एसडीएम ने कहा उक्त जमीन वन विभाग के नाम पर कागजात में दर्ज है। जबकि किसान इसे अपनी पैतृक जमीन बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें