फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद भी भेजी जा रही पेंशन, सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव ने डीएम से की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव व पूर्व चेयरमैन ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि उन्होंने जन सूचना अधिनियम के तहत कुरारा में वितरित हो रही वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों की सूची मांगी थी।
विज्ञापन

जिसमें मिली सूचना के अनुसार 16 वृद्धा ऐसी हैं, जिनकी मौत होने के बाद भी पेंशन की धनराशि उनके खातों में भेजी जा रही है। ऐसे में सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने मामले की जांच करवाकर पात्रों को पेंशन दिलवाए जाने की मांग की है।
सपा प्रदेश सचिव माया बाल्मीकि ने बताया जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत कुरारा में वृद्धा पेंशन लाभार्थियों की सूची जिला समाज कल्याण अधिकारी से मांगी थी। जिसका अवलोकन करने पर पाया गया कई पेंशन लाभार्थी ऐसे हैं जिनकी वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

उसके बाद भी समाज कल्याण उनके खातों में लाखों रुपये की धनराशि भेज रहा है। सूची में उन्हें ऐसे 16 लाभार्थियों में जहरी, रूबिया, इंद्रजीत, सुकरतिन, फूलमती, राजाबाई, लक्ष्मन, राजाराम, रामदास, नबीबक्श, अमीरन, छोटी, देवीदयाल सहित अन्य वृद्धों के नाम मिले हैं। जिनके खातों में धनराशि भेजी जा रही है। उन्होंने मामले की जांच कर मृतक पेंशन धारकों के स्थान पर पात्र लाभार्थियों का लाभ दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें