फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक ने माइनर का साइफन तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्योरा। खदान में मौरंग लेने जा रहे ट्रक चालक ने पत्योरा माइनर साइफन की पुलिया क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं दूसरे ट्रक चालक ने गांव के अंदर से ट्रक घुसेड़कर तिराहे पर लगे ट्रांसफार्मर में टक्कर मार दी। जिससे 10 केवीए का लगा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और उसका तेल बह गया। जिससे आग लग गई।
विज्ञापन

यमुना नदी में संचालित खदानों में शनिवार की रात एक ट्रक चालक ने पत्योरा माइनर साइफन दो में टक्कर मार दी। जिसकी शिकायत कैनाल के अवर अभियंता राहुल वर्मा ने पुलिस से की है। रविवार को अधिशासी अभियंता राजीव त्रिवेदी ने साइफन की जांच पड़ताल की और पट्टा धारकों को हिदायत दे साइफन की मरम्मत के निर्देश दिए। वहीं दुकानदार श्रीराम ने बताया कि रात करीब 10 बजे एक चालक ट्रक लेकर बस्ती के अंदर आया। जिसने तिराहे पर रखे 10 केवीए के ट्रांसफार्मर में टक्कर मार दी।
इस पर तेज धमाका हुआ और ट्रांसफार्मर जल गया। इस हादसे से पूरे मोहल्ले में 11 हजार लाइन दौड़ गई। बताया कि बोर्ड में लाइट बंद करते तेज करंट लगा और वह बेहोश हो गया। वहीं टुल्लू मोटर, फ्रिज, बल्ब आदि उपकरण जल गए। स्ट्रीट लाइट भी खराब हो गईं। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घटना के बाद से लाइन ध्वस्त पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें